![]()
Breaking News
📰 कलेक्टरेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी मंगला…
📰 जनपद में बहुप्रतीक्षित जिला कारागार निर्माण के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी…
📰 कलेक्टरेट सभागार में बुधवार को सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों एवं निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों का…
कई दिनों से इंग्लैंड के क्रिकेट जगत में बेन स्टोक्स को लेकर चल रही चर्चाओं…
विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में पहली ही चुनौती कई बार टीमों को उनकी वास्तविक…
शनिवार को हैती के खिलाफ होने वाले फीफा वर्ल्ड कप मैच से पहले, ब्राज़ील के…
बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनते ही यह कहा जा रहा था कि जो…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि भारत फाइनेंशियल इन्क्लूजन, शिक्षा, टेलीमेडिसिन, खेती और…
पीएम किसान की 23वीं किस्त का इंतज़ार खत्म हो गया है। 2,000 रुपये की अगली…
झारखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। NDA उम्मीदवार परिमल नथवानी ने झारखंड से…
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम खराब प्रदर्शन के चलते बाहर हो चुकी है। लेकिन उनके खिलाड़ी अभी भी अपनी हरकतों और बयानों से बाज नहीं आ रहे हैं। भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को मुंह की खानी पड़ी। दरअसल, आमिर ने कहा था कि भारतीय टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं करेगी, लेकिन इसके बिल्कुल उलट हुआ। संजू सैमसन की बेहतरीन पारी के दम पर भारत ने सुपर-8 मैच में वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
वहीं अब एक बार फिर मोहम्मद आमिर का रिएक्शन सामने आया है। इस बार भी उन्होंने भारत के खिलाफ जहर ही उगला है। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया अच्छा क्रिकेट नहीं खेल रही है इसके अलावा आमिर ने टीम की फील्डिंग पर भी सवाल खड़े करे। हालांकि, उन्होंने संजू सैमसन की जमकर तारीफ की है।
एक कार्यक्रम में बात करते हुए आमिर ने कहा कि संजू सैमसन ने अपनी जिंदगी की सबसे बेस्ट पारी खेली। मैंने उनकी आईपीएल की और बाकी पारियां देखी हैं लेकिन करो या मरो के मैच में ये खास पारी थी। संजू ने 196 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 50 गेंदों में 97 रन की नाबाद पारी खेली। उस समय दबाव काफी था मैदान पर 65 हजार से ज्यादा दर्शक मौजूद थे।
आमिर ने कहा कि एक पारी टीम की कमियां नहीं छुपा सकती है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट के नजरिए से देखा जाए तो टीम इंडिया अच्छा क्रिकेट नहीं खेल रही है। फील्डिंग देखिए उनकी, तीन-चार कैच छोड़े गए। बुमराह के अलावा बाकी गेंदबाजों की पिटाई हो रही है टीम एक गेंदबाज के ऊपर खेल रही है।
फिलहाल, अब भारत को 5 मार्च को इंग्लैड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला खेलना है। जो कि मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
