![]()
Breaking News
? कलेक्टरेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी मंगला…
? जनपद में बहुप्रतीक्षित जिला कारागार निर्माण के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी…
? कलेक्टरेट सभागार में बुधवार को सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों एवं निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों का…
जर्मनी की एक आवासीय इमारत में आग लगने की घटना में मारे गए केरलम के…
केंद्रीय गृह मंत्रालय एक प्रायोगिक परियोजना के तहत, 12 राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों में लगभग…
चारा घोटाले से जुड़े एक मामले में 25 साल से फरार आरोपी को केंद्रीय अन्वेषण…
उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) के…
गुजरात में वडोदरा नगर निगम की स्थायी समिति ने कांग्रेस के विरोध के बीच पूर्व…
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पांच लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में प्रवर्तन…
दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को पुलिस के उस नोटिस में हस्तक्षेप करने से इनकार…
आईपीएल 2026 के पहले ही मैच में आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच जो हुआ उसे देखकर हर कोई हैरान है। इस दौरान सबसे ज्यादा विराट कोहली सुर्खियों में रहे, इस मुकाबले में कोहली की एनर्जी को देखकर आर अश्विन भी उनके कायल हो गए। अश्विन ने कहा कि इस उम्र में भी विराट को अंदर जो भूख है वो वाकई में अजीब और हैरान करने वाली है। मैच में कोहली ने पहले तो 20 ओवर फील्डिंग की लेकिन जब बैटिंग की बारी आई तो उन्होंने अकेले दम पर मैच जिताकर ही दम लिया।
अश्विन ने मैच के बाद बातचीत में एक मजेदार वाक्या शेयर किया। उन्होंने कहा कि, मुझे इस क्रम में विराट को देखकर अजीब लगता है। मैं कभी-कभी उसे टोकता भी हूं। वो 40 के आसपास पहुंच रहा है एक अच्छी पार्टनरशिप चल रही थी और आरसीबी मजे में थी। लेकिन तभी विराट ने एक सिंगल लिया और दूसरा रन लेने के लिए इतनी तेजी से भागा कि दूसरा बल्लेबाज अभी आधा रास्ता भी पार नहीं कर पाया था। अश्विन के मुताबिक लेग साइड की बाउंड्री सिर्फ 57 मीटर की थी, फिर भी विराट कोहली का हर रन के लिए वो जोश दिखाना बताता है कि वो गेम को लेकर कितने सीरियस हैं।
अश्विन ने आगे ब़ी बात कही कि, विराट जो कहता है वहीं करके दिखाता है। मैदान पर उसे देखकर ऐसा लगता है कि जैसे वो पूरी दुनिया को एक शो दिखा रहा हो कि क्रिकेट असल में कैसे खेलना चाहिए।वो सबको सिखा रहा है कि गेम में कितनी मेहनत लगतीहै। मैच के आखिर में भी कोहली का जलवा देखने लायक था। वो एक छोर संभाल कर खड़े थे और दूसरे छोर से रन बन रहे थे, लेकिन अंत में उन्होंने अपने हाथ खोले और आखिरी 4 गेंदों में 18 रन कूटकर मैच खत्म कर दिया। अश्वि का मानना है कि अगर आरसीबी की जीतना है तो बस विराट को पूरे 20 ओवर क्रीज पर टिके रहना होगा।
