Breaking News

Maddock Horror Universe में Vineet Kumar Singh की एंट्री, ‘शक्ति शालिनी’ में बनेंगे खूंखार विलेन

मैडॉक हॉरर यूनिवर्स की अगली फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। इस फिल्म में मशहूर अभिनेता विनीत कुमार सिंह मुख्य विलेन की भूमिका निभाएंगे। विनीत कुमार सिंह ने हाल ही में विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ और सनी देओल की ‘जाट’ में अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता है। अब वह निर्देशक आदित्य सरपोतदार की इस हॉरर फिल्म में अपनी दमदार परफॉर्मेंस दिखाने के लिए तैयार हैं और उन्होंने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है।

फिल्म की स्टार कास्ट

‘शक्ति शालिनी’ की घोषणा आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘थामा’ की रिलीज के दौरान की गई थी। इस फिल्म में अनीत पड्डा मुख्य अभिनेत्री के रूप में पहले ही फाइनल हो चुकी थीं। हाल ही में फिल्म में विशाल जेठवा की भी बतौर मुख्य अभिनेता एंट्री हुई है। विशाल जेठवा और अनीत पड्डा इससे पहले फिल्म ‘सलाम वेंकी’ में भी साथ नजर आ चुके हैं, और अब इस हॉरर फिल्म में दर्शकों को फिर से उनकी केमिस्ट्री देखने को मिलेगी।
 

इसे भी पढ़ें: एक्टर Rahul Arunoday Banerjee का आखिरी Video वायरल, Odisha में डूबने से मौत, इंडस्ट्री में शोक

रिलीज की तारीख तय नहीं

फिल्म की रिलीज को लेकर फिलहाल कुछ बदलाव की खबरें आ रही हैं। पहले यह फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन चर्चा है कि इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ाई जा सकती है। इसका मुख्य कारण यह है कि उसी दिन शाहरुख खान की बड़ी फिल्म ‘किंग’ भी रिलीज हो रही है। फिलहाल फिल्म के टाइटल के अलावा इसकी कहानी को लेकर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई है।

Loading

Back
Messenger