Breaking News

विनोद कांबली की मदद के लिए आगे आए सचिन तेंदुलकर, डॉक्टरों ने दी ब्रेन स्ट्रोक की चेतावनी

पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली को लेकर डॉक्टरों ने ब्रेन स्ट्रोक की चेतावनी दी है। उनकी सेहत में सुधार के संकेत मिलने के बावजूद उनका स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक नहीं हुआ है। ऐसे में दिग्गज सचिन तेंदुलकर कांबली की मदद के लिए आगे आए हैं। कांबली के करीबी दोस्तों द्वारा बनाए गए एक व्हाट्सऐप ग्रुप में शामिल हो गए हैं और उन्हें फाइनेंशियल और इमोशनल सपोर्ट दे रहे हैं। 
कांबली के दोस्त मार्कस कौटो ने ये पहल शुरू की है। इस पहल में कई पूर्व क्रिकेटर और शुभचिंतक शामिल हुए हैं। हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कौटो ने कांबली की वर्तमान स्थिति के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि, मैंने उनके दोस्तों को शामिल करके एक व्हाट्सऐप ग्रुप बनाया है। वे आर्थिक रूप से काफी योगदान देते हैं। 
कौटो ने कहा कि, उनकी याददाश्त अच्छी नहीं है, लेकिन पिछले 6 महीनों में इसमें कोई गिरावट भी नहीं आई है। उन्हें बहुत कुछ याद नहीं रहता, लेकिन जब कुछ याद आ जाता है तो याद हो जाता है। अन्यथा उनके लिए याद रखना मुश्किल हो जाता है। डॉक्टर का कहना है कि ब्रेन स्ट्रोक का खतरा है। उन्होंने शराब पीना छोड़ दिया है लेकिन कभी भी वो बीमार पड़ते हैं तो राहगीरों से सिगरेट मांगते हैं।

Loading

Back
Messenger