Breaking News

18 साल से IPL Trophy नहीं, Delhi Capitals के डायरेक्टर का छलका दर्द, बताई नाकामी की वजह

 दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक वेणुगोपाल राव ने स्वीकार किया कि अठारह साल में आईपीएल खिताब नहीं जीत पाने का दुख है और उन्होंने इस सत्र की नाकामी के लिये हर विभाग में प्रदर्शन में निरंतरता के अभाव को दोषी ठहराया।
इस सत्र में सातवीं हार के बाद दिल्ली की प्लेआफ की उम्मीदें लगभग खत्म हो गई। दिल्ली और पंजाब किंग्स शुरूआत से खेल रही दो टीमें हैं जो अभी तक आईपीएल नहीं जीत सकी हैं।

दिल्ली 2020 में फाइनल में पहुंची थी जहां उसे मुंबई इंडियंस ने पांच विकेट से हराया था।
राव ने कहा ,‘‘ अठारह साल से खिताब नहीं जीत पाने का दुख है। जब मैं अपने खेलने के दिनों को देखता हूं तो मैं हमेशा जीतना चाहता था। अब प्रशासन और कोचिंग में हूं तो काफी कुछ सीख रहा हूं।’’
उन्होंने कहा ,‘‘ मैं किसी एक विभाग के बारे में नहीं बोल सकता।

अलग अलग मैचों में अलग अलग विभागों में हम नाकाम रहे। पंजाब के खिलाफ अच्छे रन बनाये लेकिन कैच छोड़े। कुछ मैचों में गेंदबाजों ने अच्छा किया तो बल्लेबाज नाकाम रहे।’’
राव ने यह भी कहा ,‘‘ मैच जीतने के लिये निर्णायक क्षणों में अच्छा प्रदर्शन करना होता है जो हम लगातार नहीं कर पाये। यही वजह है कि अभी अंक तालिका में नीचे हैं।’’

कप्तान अक्षर पटेल और स्पिनर कुलदीप यादव के खराब फॉर्म ने दिल्ली की मुश्किलें बढाई। राव ने कहा ,‘‘ कुलदीप और अक्षर अच्छे फॉर्म में होते हैं तो गेंदबाजी मजबूत होती है। एक अच्छा खेलता है और दूसरा नहीं तो बीच के ओवरों में गेंदबाजी कमजोर होती है। हम अभी इसी से जूझ रहे हैं।

Loading

Back
Messenger