Breaking News

Rahul Gandhi के धरने के बाद Delhi Police की FIR सत्य की जीत: Ashok Gehlot

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली पुलिस द्वारा पैलेट गन का इस्तेमाल किए जाने से युवक के घायल होने के मामले में प्राथमिकी दर्ज किया जाना कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में सत्य और न्याय की जीत है। गहलोत ने कहा कि अब दिल्ली पुलिस को दोषियों की पहचान करके उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। गांधी ने राष्ट्रीय राजधानी में ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान पैलेट गन के छर्रे लगने से युवक साहिल लोचब के घायल होने के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए शुक्रवार को संसद मार्ग थाने में धरना दिया, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया।

गहलोत ने एक बयान में कहा, “ राहुल गांधी की अगुवाई में फिर एक बार सत्य और न्याय की जीत हुई।”
गहलोत ने कहा कि अब दिल्ली पुलिस को दोषियों की पहचान करके उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि साहिल के साथ पूरा न्याय तभी होगा जब असली गुनहगार सलाखों के पीछे होंगे।

Loading

Back
Messenger