बलिया: समाजवादी पार्टी की बैठक में विवाद
🎤 बलिया में समाजवादी पार्टी ने एमएलसी के वाराणसी खंड शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव में भाजपा पर सत्ता के दुरुपयोग के जरिए मतदाताओं को प्रभावित करने का आरोप लगाया है। सपा ने जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से जारी कथित पत्र पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश बताया है।
🗓️ मंगलवार को प्रेस को जारी विज्ञप्ति में समाजवादी पार्टी ने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से वित्तविहीन विद्यालयों के प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों को 21 अक्टूबर को कार्यालय में उपस्थित होकर अभिलेखों का सत्यापन कराने का निर्देश दिया जाना और सहायताप्राप्त विद्यालयों के लोगों को फोन कर धमकाना गंभीर सवाल खड़े करता है। पार्टी का आरोप है कि चुनाव के समय इस तरह की कार्रवाइयां विद्यालय प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों पर अनावश्यक दबाव बनाना जा सकता है और मतदान के स्वतंत्र वातावरण को प्रभावित करने की आशंका पैदा होती है।
📜 पार्टी ने कहा कि प्रदेश के शिक्षक और युवा वर्ग सरकार की नीतियों से असंतुष्ट हैं और बदलाव चाहते हैं। इसी कारण सरकारी मशीनरी के इस्तेमाल से मतदाताओं पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। समाजवादी पार्टी ने कहा कि वह सत्ता के किसी भी अनुचित इस्तेमाल का पुरजोर विरोध करेगी।
🗣️ समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मौर्य ने कहा कि किसी भी अधिकारी को सत्ता के दबाव में संवैधानिक मर्यादाओं का उल्लंघन नहीं करना चाहिए। अधिकारियों का दायित्व है कि वे निष्पक्ष रहकर संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें तथा चुनाव की निष्पक्षता सुनिश्चित करने में सहयोग करें।
🗳️ समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता सुशील पांडेय कन्हजी ने जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा पत्र जारी कर विद्यालयों के प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों को प्रभावित करने और चुनावी प्रक्रिया पर दबाव बनाने की कथित कोशिश की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी संघर्र्षों से निकली पार्टी है। उसके नेता और कार्यकर्ता किसी भी प्रकार के दबाव या धमकी से डरने वाले नहीं हैं।
📞 उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी चुनाव में सरकार के हर अनुचित हस्तकक्षेप का लोकतांत्रिक तरीके से डटकर मुकाबला करेगी। पार्टी अपने घोषित प्रत्याशियों श्री लाल बिहारी यादव एवं श्री आशुतोष सिन्हा को भारी अंतर से विजयी बनाने के लिए पूरी मजबूती से जुटी है।
![]()

