Breaking News

Actress Nora Fatehi कार हादसे में मामूली रूप से घायल हुईं, युवक गिरफ्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही शुक्रवार दोपहर यहां उपनगरीय अंबोली के लिंक रोड पर एक कार दुर्घटना में मामूली रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने इस सिलसिले में विनय सकपाल (27) नाम के युवक को गिरफ्तार किया है, जिसकी कार ने उस वाहन को कथित तौर पर टक्कर मारी थी, जिसमें अभिनेत्री सवार थीं।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि संदेह है कि विनय शराब के नशे में था।
नोरा सनबर्न संगीत समारोह में एक प्रस्तुति देने के लिए जा रही थीं, तभी यह हादसा हुआ।
सूत्रों के अनुसार, मेडिकल जांच के बाद, उन्होंने दक्षिण मुंबई में आयोजित समारोह में भाग लिया।

Loading

Back
Messenger