Breaking News

‘दृश्यम 3’ के Director अभिषेक पाठक के घर गूंजी किलकारियां, पत्नी Shivaleeka ने दिया Baby Girl को जन्म

‘दृश्यम 3’ के निर्देशक अभिषेक पाठक के घर गूंजी किलकारियां। अभिषेक पाठक और उनकी पत्नी एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय ने 19 अप्रैल को बेबी गर्ल का वेलकम किया है। फरवरी 2023 में कपल ने गोवा में शादी की थी। ‘खुदा हाफिज’ के सेट पर पहली बार दोनों की मुलाकात हुई थी। इस फिल्म ने अभिषेक ने प्रोड्यूस किया था और इसमें शिवलिका ने एक्टिंग की थी। अब दोनों ही माता-पिता बन चुके हैं।
 अभिषेक और शिवालिका के घर आई नन्ही परी
अक्षय तृतीया के शुभ मौके पर रविवार को जॉइंट पोस्ट में अभिषेक-शिवालिका ने गुड न्यूज शेयर की है। कपल ने पोस्ट में लिखा, ‘हमारी नन्ही देवी लक्ष्मी एक शुभ दिन पर हमारे घर आई हैं। यह एक आशीर्वाद है। एक ही पल में, हमारे दिलों को एक नया ही मतलब मिल गया! ढेर सारे प्यार और आभार के साथ, हम अपनी प्यारी बेटी का स्वागत करते हैं! धन्य माता-पिता- शिवालिका और अभिषेक।’ पोस्ट पर कई सारे सेलेब्स ने कमेंट किए।
2025 में किया प्रेग्नेंसी का एलान
पिछले साल दिसंबर 2025 में अभिषेक और शिवालिका ने अपने इंस्टाग्राम पर जॉइंट पोस्ट में अपनी प्रेग्नेंसी की खबर साझा की थी। फोटोज में देख सकते हैं कि लाल रंग के कपड़ो में सजी एक्ट्रेस ने बच्चे के छोटे-छोटे मोजे पकड़े हुए थे, जबकि काले रंग की शर्ट पहने अभिषेक ने उन्हें गले लगाया हुआ था। तब उन्होंने लिखा था कि ‘बेबी पाठक 2026 में आ रहा है।’
View this post on Instagram

A post shared by Shivaleeka Oberoi Pathak (@shivaleekaoberoi)

Loading

Back
Messenger