Breaking News

Salman Khan ने Varun Dhawan के डांस पर ली चुटकी, पूछा- ‘ये Rehearsal था या Real Shot?’

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन अपनी आगामी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हालिए में फिल्म का फर्स्ट लुक जारी करने के बाद, मेकर्स ने हाल ही में पहला गाना ‘व्याह करवा दो जी’ रिलीज किया है। वरुण ने अब गाने की शूटिंग के दौरान का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि जब वे परफॉर्म कर रहे थे तब सलमान खान भी सेट पर मौजूद थे।
वरुण धवन बीटीएस वीडियो में सलमान खान के सामने परफॉर्म करते नजर आए
वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। रविवार को एक्टर ने सोशल मीडिया पर व्याह करवा दो जी’ की शूटिंग का एक बिहाइंड द सीन्स वीडियो शेयर किया। इस क्लिप में सलमान खान वरुण से अपना शॉट लेते हुए देखने के लिए कहते नजर आ रहे हैं। हुक स्टेप करने के बाद वरुण काफी उत्सुक होकर सलमान से फीडबैक लेने के लिए उनके पास जाते हैं। एक मजेदार पल में सलमान उन्हें छेड़ते हुए पूछते हैं,  “क्या यह रिहर्सल थी या असली शॉट?”, जिससे वरुण और डेविड धवन दोनों हंसने लगते हैं।
वरुण ने लिखा प्यारा कैप्शन
वीडियो शेयर करते हुए वरुण ने कैप्शन में लिखा, “भारत के सबसे बड़े कुंवारे के बगल में डांस करने में हमेशा घबराहट होती है #व्याहकरवादोजी बीटीएस।” वहीं, सलमान सनग्लासेस और कैजुअल कपड़ों में बेहद स्टाइलिश लग रहे हैं। इस गाने में वरुण और मृणाल ठाकुर नजर आ रहे हैं और इसे मीका सिंह और असीस कौर ने गाया है, जबकि इसके बोल वायु ने लिखे हैं।
फैंस का आया रिएक्शन
फैंस ने कमेंट सेक्शन में तुरंत प्रतिक्रिया दी। एक ने लिखा, “ऐसा सवाल सिर्फ भाई ही पूछ सकते हैं।” दूसरे ने कमेंट किया, “सलमान खान का वरुण धवन को चिढ़ाना तो हमेशा के लिए है।” एक फैन ने लिखा, “मुझे ये बहुत पसंद आया… बचपन से ही सलमान खान को डेविड धवन की फिल्मों में देखना बहुत सुकून देता है। और आप दोनों के बीच की दोस्ती दिल को छू लेने वाली है।” एक और ने लिखा, “भारत का सबसे बड़ा कुंवारा – मुझे लग रहा है जैसे ‘सीनू’ वरुण वापस आ गया है।”
‘है जवानी तो इश्क होना है’ के बारे में
डेविड धवन द्वारा निर्देशित यह फिल्म वरुण के साथ उनका चौथी फिल्म है। वरुण के अलावा, इसमें पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिकाओं में हैं, साथ ही मनीष पॉल, मौनी रॉय, राजेश कुमार और कुब्रा सैत भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म के पहले लुक ने प्रशंसकों को गोविंदा की फिल्म ‘सैंडविच’ की याद दिला दी, वहीं कुछ लोगों ने इसकी तुलना ‘जुड़वा 2’ से भी की। फिल्म 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
 
View this post on Instagram

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

Loading

Back
Messenger