Breaking News

Mumbai Metro Pillar Collapse पर Hrithik Roshan ने जताई चिंता, अधिकारियों से की सख्त कार्रवाई की मांग

बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने मुंबई के मुलुंड इलाके में निर्माणाधीन मेट्रो रेल लाइन-4 के पुल का स्लैब गिरने की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। अभिनेता ने इस हादसे को “हृदयविदारक” बताते हुए अधिकारियों से जवाबदेही तय करने और भविष्य में सुरक्षा मानकों को प्राथमिकता देने की अपील की है।   उन्होंने इस घटना को हृदयविदारक और दर्दनाक बताते हुए अधिकारियों से सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया।

इसे भी पढ़ें: Vijay Varma का Valentine’s Day पोस्ट प्रैंक था या ‘Soft Launch’? मिस्ट्री गर्ल की सच्चाई ने सबको उलझाया

 

 ऋतिक रोशन (52) ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें घटना स्थल को दिखाया गया था। इसके साथ ही उन्होंने एक लंबा नोट भी लिखा।
अभिनेता ने लिखा, दिल दहला देने वाला और दर्दनाक हादसा। मृतकों के परिजन के प्रति मेरी संवेदनाएं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना… मैं जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई की सराहना करता हूं। लेकिन सुरक्षा जांच और ऐसी दुर्घटनाओं की रोकथाम करना एक प्राथमिकता है, खासकर मुंबई सबसे व्यस्त सड़कों पर चल रहे विकास कार्यों के साथ यह जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: Mahashivratri पर Nagabandham की पहली झलक, Mega-Budget फिल्म का टीजर देख फैन्स हुए क्रेजी

 

उन्होंने लिखा ‘‘निर्माण कार्य में लगे लोगों और आम आदमी की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। मुझे उम्मीद है कि कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।’’
मुंबई के मुलुंड इलाके में शनिवार को निर्माणाधीन मेट्रो रेल लाइन-चार के पुल के स्लैब का एक हिस्सा गुजर रहे वाहनों पर गिर गया था, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

क्या था पूरा हादसा?

शनिवार को मुंबई के मुलुंड इलाके में मेट्रो लाइन-4 (वडाला-कासरवडवली मार्ग) के निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ। निर्माणाधीन पुल के स्लैब का एक हिस्सा अचानक नीचे गुजर रहे वाहनों पर गिर गया। हताहत: इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज फिलहाल अस्पताल में चल रहा है। 

Loading

Back
Messenger