Breaking News

Travel Tips: Mussoorie नहीं, इस Hidden Paradise जाएं, मिलेगा सुकून और एडवेंचर

मसूरी, उत्तराखंड के सबसे बिजी और खूबसूरत हिल स्टेशन में से एक है। मसूरी में कितनी ही भीड़ क्यों न हो, लेकिन आपको यहां सुकून, शांति और खूबसूरती का एहसास हमेशा होगा। लेकिन जो लोग पहले भी मसूरी एक्सप्लोर कर चुके हैं। वह मसूरी के आसपास कोई नई, अगल और शांत जगह सर्च करते हैं। ऐसे में अगर आप भी कोई ऐसी जगह की तलाश में हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको उत्तराखंड के एक ऐसे Hidden Village के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां का नजारा आप चाह कर भी नहीं भूल पाएंगे।

किमाड़ी गांव

अगर सच में आप उत्तराखंड की खूबसूरती देखना चाहते हैं, तो आपको किमाड़ी गांव जाने का प्लान करना चाहिए। यह उत्तरकाशी और देहरादून जिलों की पहाड़ियों में स्थित है। किमाड़ी गांव का नजारा देखने के बाद आप नैनीताल और मसूरी को भी भूल जाएंगे। आप यहां पर प्रकृति की असली खूबसूरती को देख सकेंगे। यह मसूरी के पास घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।

इसे भी पढ़ें: 3 दिन की Trip, मजा विदेश जैसा! ये 5 Indian Destinations हैं Low Budget में एकदम परफेक्ट

किमाड़ी गांव से मसूरी की दूरी करीब 1 घंटे के आसपास है। अगर आपको रास्ते में ट्रैफिक नहीं मिलता है, तो आप 1 घंटे में यहां आराम से पहुंच जाएंगी।

क्यों है खास

किमाड़ी गांव की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां आपको मसूरी जैसी भीड़ नहीं मिलेगी। यहां पर पर्यटक सिर्फ पहाड़ों की हवा, प्रकृति और शांत जीवन जीने के लिए आते हैं।
यहां के नजारा घने जंगल और सुंदर वादियों से घिरा हुआ है। बुरांश, देवदार और चीड़ के जंगल का नजारा देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा।
इस गांव में आपको कॉटेज, छोटे-छोटे स्टे और ईको-स्टे मिलते हैं। वहीं यहां आपको स्थानीय लोग आपको मेहमानों की तरह बहुत प्यार देंगे।
आप किमाड़ी गांव में जो भी खाना खाएंगे, तो वह भी एकदम फ्रेश मिलेगा। दाल, रोटी, पहाड़ी सब्जियां और स्थानीय व्यंजन का लुत्फ उठा सकती हैं।
इसके अलावा आप यहां पर मिनी ट्रेकिंग और झरने का भी खूबसूरत नजारा देख सकेंगी। इस गांव के पास कई छोटे झरने और हल्की-फुल्की ट्रेल्स हैं। जिन पर आप आसानी से वॉक किया जा सकता है।
किमाड़ी गांव उत्तराखंड में एक छोटी सी पहाड़ी जगह है।

Loading

Back
Messenger