Breaking News

नेशनल अवॉर्ड मिलने पर कार्तिक आर्यन की खुशी का ठिकाना नहीं रहा! बोले- यकीन नहीं हो रहा, Yami Gautam ने कहा- ‘सपने सच होते हैं….’

शनिवार का दिन फिल्म जगत के लिए बेहद खास रहा था।  दरअसल, 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड के विजेताओं के नाम की घोषणा की गई है। सिनेमा के प्रति बेहतरीन काम करने वालों को सम्मान मिला। साल 2024 में सबसे शानदार फिल्में और उम्दा परफॉर्मेंस देने वालों को सम्मान दिया गया। इस बार नेशनल अवॉर्ड जीतने में बाजी मारी है, वे हैं कार्तिक आर्यन और यामी गौतम। इन दोनों को बेस्ट एक्टर के लिए पहला नेशनल अवॉर्ड दिया जाएगा।
कार्तिक आर्यन को यकीन नहीं हो रहा
चंदू चैपियन में शानदार परफॉर्मेंस देने के बाद कार्तिक आर्यन की काफी तारीफें हुई थी। अब एक्टर को नेशनल फिल्म अवॉर्ड से नवाजा जाएगा।  चंदू चैपियन फिल्म मुरलीकांत पेटकर पर बनी हुई है। जब नेशनल अवॉर्ड के लिए कार्तिक आर्यन के नाम की घोषणा हुई, तो एक्टर ने इंस्टाग्राम पर इस अनाउंसमेंट का क्लिप शेयर किया और कैप्शन में लिखा- अभी भी यकीन नहीं हो रहा। कुछ पल शब्दों से कहीं बड़े होते हैं और यह उन्हीं में से एक है। बरसों से देखा गया सपना आखिरकार सच हो गया है। हमेशा आभारी और शुक्रगुजार रहूंगा। 
यामी गौतम को मिला अवॉर्ड
 यामी गौतम को बेस्ट एक्ट्रेस का पहली बार नेशनल अवॉर्ड मिलने जा रहा है। एक्ट्रेस को आर्टिकल 370 (Article 370) की शानदार  परफॉर्मेंस के लिए अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। इस बीच, एक्ट्रेस ने अपनी खुशी को शेयर करते हुए एक्स पर लिखा- हर जर्नी में एक ऐसा पल आता है जो आपको याद दिलाता है कि आपने हार क्यों नहीं मानी। आज मेरे लिए वही पल है। आर्टिकल 370 के लिए नेशनल अवॉर्ड मिलना एक ऐसा सम्मान है जिसे मैं जिंदगी भर याद रखूंगी। पिछले 14 सालों से मैंने बस अपने काम के प्रति ईमानदार रहने की कोशिश की है और अपने काम को ही बोलने दिया है।
यह सम्मान उम्मीद, लगन, हिम्मत और सिनेमा के लिए अटूट प्यार से भरे सफर का नतीजा जैसा लगता है। यह एक ऐसा सपना है जिसे मैंने सालों से अपने दिल में संजोकर रखा था और आज मैं इसे बहुत आभार और विनम्रता के साथ स्वीकार कर रही हूं।
इतना ही नहीं यामी गौतम ने यह भी कहा कि उन्हें हमेशा से ही आर्टिकल 370 फिल्म पर भरोसा था। यह फिल्म आदित्य धर के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी थी। इस सफलता के बाद उन्होंने अपनी क्रू को भी धन्यवाद किया। उन्होंने यह भी कहा कि यह अवॉर्ड सपने का अंत नहीं बल्कि शुरुआतत है। सपने सच होते हैं, लेकिन तभी जब आपका जुनून हार न माने। 
View this post on Instagram

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

Loading

Back
Messenger