Breaking News

Hariharan Birthday: Competition जीतकर पाया था Fame, Singer हरिहरन की आवाज के दीवाने हो गए थे जयदेव

बॉलीवुड और टॉलीवुड के दिग्गज सिंगर हरिहरन आज यानी की 03 अप्रैल को अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने कई भारतीय भाषाओं में गाने गाए हैं। साथ ही अपनी गायकी से फैंस का दिल जीता है। सिंगर के कुछ सुपरहिट गानों में ‘बाहों के दरमियान’, ‘तू ही रे’, ‘रोजा जानेमन’ और ‘छोड़ आए हम’ शामिल हैं। हरिहरन एक सेट गजल सिंगर भी हैं। उन्होंने करीब 500 से ज्यादा तमिल गाने और करीब 200 हिंदी गाने गाए हैं। तो आइए जानते हैं उनके बर्थडे के मौके पर हरिहरन के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…

जन्म और परिवार

केरल के त्रिवेंद्रम में 03 अप्रैल 1955 को हरिहरन का जन्म हुआ था। यह प्रसिद्ध कर्नाटक गायिका श्रीमती अलामेलु के बेटे हैं। हरिहरन ने अपने पिता अनंत सुब्रमणि से भारतीय शास्त्रीय संगीत सीखना शुरू किया था। हरिहरन ने माटुंगा के डॉन बॉस्को हाईस्कूल से 12वीं तक पढ़ाई की। फिर उन्होंने मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से ग्रेजुएट किया।

शो जीतने के बाद मिली प्रसिद्धि

बता दें कि साल 1977 में हरिहरन ने सिंगिंग शो ‘ऑल इंडिया सुर सिंगर कॉम्पिटीशन’ जीता। यह शो जीतने के बाद एक पॉपुलर चेहरा बन गए। हरिहरन की सुरीली आवाज को सुनने के बाद म्यूजिक डायरेक्टर जयदेव ने उनको बतौर सिंगर साइन किया। जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। साल 1966 में उन्होंने लेस्ले लुईस के साथ दो मेंबर का बैंड बनाया और इसको ‘कॉलोनियल कंजस’ नाम दिया।
वहीं हरिहरन और लेस्ले लुईस की जोड़ी ने कई भाषाओं में बेहतरीन म्यूजिक दिया था। हरिहरन के पसंदीदा म्यूजिशियन उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान, लता मंगेशकर, एआर रहमान, आशा भोंसले और मेहंदी हसन हैं। हरिहरण को ट्रैवल करने के साथ पढ़ना भी पसंद है।

Loading

Back
Messenger