Breaking News

Mahakali में शुक्राचार्य बनेंगे Akshaye Khanna, खतरनाक लुक देखकर हैरान हुए फैंस

‘धुरंधर’ में अपनी दमदार एक्टिंग से चर्चा में आए अक्षय खन्ना अब एक और खास किरदार के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। एक्टर प्रशांत वर्मा की माइथोलॉजिकल फिल्म ‘महाकाली’ में शुक्राचार्य का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म से सामने आई अक्षय खन्ना की नई तस्वीर ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।

‘महाकाली’ का नया पोस्टर हुआ रिलीज

बुधवार को फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर ‘महाकाली’ का नया पोस्टर शेयर किया। पोस्टर के साथ लिखा गया, “24 अगस्त- अंत की शुरुआत।” इसके साथ ही मेकर्स ने साफ कर दिया कि फिल्म की पहली झलक 24 अगस्त को सामने आएगी।

फिल्म से सामने आई तस्वीर में अक्षय खन्ना बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। लंबी दाढ़ी, सिर पर बंधी जटाएं और माथे पर तिलक उनके लुक को काफी प्रभावशाली बना रहे हैं। उनके आउटफिट में पारंपरिक गहने और बाजूबंद भी नजर आ रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Prasanth Varma (@prasanthvarmaofficial)

इसे भी पढ़ें: Gaurav Khanna माता-पिता के साथ मसूरी वेकेशन पर निकले, बारिश में फंसे तो ऐसे किया एन्जॉय

शुक्राचार्य के किरदार में दिखे अक्षय खन्ना

अक्षय खन्ना का गंभीर अंदाज उनके किरदार को और भी दमदार बना रहा है। फिल्म में वह शुक्राचार्य का रोल निभा रहे हैं, जिन्हें हिंदू पौराणिक कथाओं में असुरों का गुरु माना जाता है। मेकर्स ने पहली बार सितंबर 2025 में अक्षय खन्ना के किरदार को ‘अमर असुरगुरु’ के तौर पर पेश किया था। उस समय उनके किरदार को लेकर कहा गया था कि देवताओं की छाया में विद्रोह की सबसे तेज लौ जगी।

इसे भी पढ़ें: Samantha Ruth Prabhu ने राज निदिमोरू के साथ वियतनाम में मनाया Babymoon, शेयर की तस्वीरें

‘महाकाली’ से तेलुगु सिनेमा में डेब्यू करेंगे अक्षय खन्ना

‘महाकाली’ अक्षय खन्ना की तेलुगु सिनेमा में डेब्यू फिल्म होगी। फिल्म की कहानी और स्क्रिप्ट प्रशांत वर्मा ने तैयार की है। इसका निर्देशन पूजा अपर्णा कोल्लुरु कर रही हैं। यह फिल्म प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स का हिस्सा है। आरके दुग्गल इसे प्रस्तुत कर रहे हैं, जबकि रिवाज रमेश दुग्गल, आरकेडी स्टूडियोज के बैनर तले फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं।

फिल्म में अक्षय खन्ना के अलावा भूमि शेट्टी, रोहित सराफ, खुशबू सुंदर, राकेश बेदी, समुथिरकानी, रजत कपूर, नासर, मुरली शर्मा और पृथ्वीराज भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। अब 24 अगस्त को ‘महाकाली’ की पहली झलक सामने आने का इंतजार है। अक्षय खन्ना के शुक्राचार्य वाले लुक ने पहले ही फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है।

Loading

Back
Messenger