Breaking News

Sunjay Kapur की मां रानी कपूर का सनसनीखेज आरोप: संजय की मौत पर शोक नहीं, प्रिया कपूर ने संपत्ति पर कब्जा करने की रची साजिश

दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की संपत्ति को लेकर झगड़ा सोमवार को और बढ़ गया, जब उनकी मां रानी कपूर ने उनकी विधवा प्रिया सचदेव पर नया हमला किया। प्रिया पर पहले ही करिश्मा कपूर के बच्चों ने संजय की वसीयत में हेरफेर करने का आरोप लगाया है, अब उन पर एक नया आरोप लगा है कि उन्होंने संजय की संपत्ति की असली जानकारी छिपाई है। संजय की मां ने दावा किया है कि उनकी सैलरी 60 करोड़ थी, लेकिन उनका बताया गया बैंक बैलेंस 1 करोड़ से थोड़ा ज़्यादा है।

दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की मां रानी कपूर ने सोमवार को दिल्ली उच्च न्यायालय से कहा कि उनके बेटे की पत्नी प्रिया कपूर ने संजय की मौत का शोक मनाने के बजाय उनकी संपत्ति पर कब्जा करने के लिए हर संभव प्रयास किया।
रानी ने कहा कि उन्हें संजय की वसीयत के बारे में कभी नहीं बताया गया। उन्होंने कहा कि इस वसीयत में उनका कोई जिक्र नहीं है, जबकि संजय का दावा था कि उन्हें सब कुछ उनकी मां से मिला।

रानी के वकील ने कहा कि संजय ने कम से कम वसीयत में यह तो लिखा होता कि वह अपनी मां को कुछ नहीं देना चाहते।
रानी की ओर से यह दलील न्यायमूर्ति ज्योति सिंह के समक्ष दी गई, जो बॉलीवुड अभिनेत्री और संजय की पूर्व पत्नी करिश्मा कपूर के बच्चों की ओर से अपने पिता की कथित वसीयत के खिलाफ दायर मुकदमे की सुनवाई कर रही हैं।
अदालत ने मामले में आगे की बहस के लिए तीन दिसंबर की तारीख तय की।

इसे भी पढ़ें: पंजाब में किसान क‍िसानों का ‘रेल रोको’ आंदोलन, बिजली संशोधन विधेयक 2025 पर विरोध

सुनवाई के दौरान रानी की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता वैभव गग्गर ने कहा कि संजय और प्रिया के बीच वैवाहिक कलह मई 2023 में शुरू हुई थी और दोनों में अक्सर झगड़ा होता था।
रानी ने अपनी याचिका में कहा है कि “यह बेहद अविश्वसनीय और असंभव है कि संजय अकेली प्रिया को अपनी निजी संपत्ति की लाभार्थी बनाएंगे।”

उन्होंने कहा है कि संजय का “अपने सभी बच्चों, अपनी मां और कपूर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गहरा रिश्ता और समान स्नेह था।”
गग्गर ने दावा किया कि संजय की मौत पर शोक मनाने के बजाय प्रिया ने उनकी संपत्ति पर नियंत्रण हासिल करने के लिए हर संभव प्रयास किया।

इसे भी पढ़ें: Rishabh Shetty की मिमिक्री करने पर Ranveer Singh की हुई कड़ी अलोचना, एक्टर ने तोड़ी चुप्पी, मांगी सार्वजनिक माफी

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रिया ने अदालत के समक्ष पेश संपत्ति की सूची में संजय की संपत्ति का बड़ा हिस्सा छिपाया, जिसमें कलाकृतियां, बैंक जमा राशि, म्यूचुअल फंड, जीवन बीमा, किराये से होने वाली आय और घड़ियां शामिल हैं।
दिल्ली उच्च न्यायालय करिश्मा के बच्चों की ओर से दायर उस याचिका पर भी सुनवाई कर रही है, जिसमें उन्होंने प्रिया को संजय की संपत्ति से उन्हें बेदखल करने से रोकने का अनुरोध किया गया है।
संजय का 12 जून को इंग्लैंड में एक पोलो मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

News Source- PTI Information 

Loading

Back
Messenger