📰 बलिया: शिवरामपुर घाट और आस-पास के गंगा क्षेत्र में जल्दी ही मछलियों की संख्या में इजाफा होने वाला है। प्रधान मंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के तहत राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड, हैदराबाद द्वारा प्रयोजित रिवर रैंचिंग कार्यक्रम का आयोजन जिले के शिवरामपुर घाट पर किया गया।
🐟 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, परिवहन मंत्री के प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह ने गंगा नदी में 2 लाख मत्स्य फिंगरलिंग्स (अंगुलिकाओं) का संचय कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में मुख्य कार्यकारी अधिकारी अधिकारी मिश्रा ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य नदी आधारित मत्स्य उत्पादन को प्रोत्साहित करना और मत्स्य सम्पदा को संरक्षित करना है।
🌊 इस अवसर पर मंडल मत्स्य कार्यालय आजमगढ़ के ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक दिनेश गुप्ता, निशाद पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवनारायण निशाद, स्थानीया मछुआ समुदाय के सदस्य, मत्स्य पालक, किसान यूनियन के अध्यक्ष अखिलेश सिंह, मानिकचंद, धीरेन्द्र राय, सेवानीवृत्त मत्स्य निरीक्षक बी.बी. ओझा, लल्लन प्रसाद एवं मत्स्य विभाग के कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
![]()

