📰 बलिया। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने UPSE 2025 के फाइनल नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस परीक्षा में बलिया जनपद की मोनिका श्रीवास्तव ने 16वीं रैंक हासिल कर परिवार सहित जनपद को गौरवान्वित किया है।
🎓 मोनिका को यह सफलता उनकी वर्षों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प से मिली है। मोनिका श्रीवास्तव मूलरूप से बलिया जनपद के खरसरवा की रहने वाली हैं। मोनिका श्रीवास्तव ने प्रारंभिक शिक्षा से लेकर हाई स्कूल व इंटरमीडिएट बिहार के औरंगाबाद से की है। इसके बाद उच्च शिक्षा आईआईआईटी गुहाटी के कंप्यूटर साइंस विभाग से प्राप्त की।
📚 तकनीकी पृष्ठभूमि के बावजूद उन्होंने देश सेवा के उद्देश्य से सिविल सेवा को अपना लक्ष्य बनाया और निरंतर तैयारी जारी रखी। इससे पहले भी उन्होंने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। वर्ष 2021 में बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षा उत्तीर्ण कर उन्होंने असिस्टेंट टैक्स ऑफिसर के पद पर चयन प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी जारी रखी और वर्ष 2023 में UPSC में 455वीं रैंक हासिल की।
🏆 उन्होंने अपने लक्ष्य को और ऊंचा रखते हुए लगातार प्रयास किया और UPSC 2025 में 16वीं रैंक हासिल कर अपनी प्रतिभा और दृढ़ निश्चय का परिचय दिया।
💪 मोनिका ने बताया कि कड़ी मेहनत, समर्पण और सकारात्मक सोच के साथ अगर पढ़ाई करें तो किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
🌟 मोनिका श्रीवास्तव इंजीनियर ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव व भारती श्रीवास्तव की पुत्री एवं उमेश चंद्र श्रीवास्तव (उप प्रधानाचार्य) की पौत्री हैं। उनका मूल निवास खरसरवा, जनपद बलिया (उत्तर प्रदेश) है। परिवारजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उनकी इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
![]()

