? बलिया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। इसका उद्घाटन न्यायमूर्ति डॉ. गौतम चौधरी, प्रशासनिक न्यायमूर्ति (सेशन डिवीजन) बलिया, उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने दीप प्रज्वलित कर और मौन सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया।
? राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद न्यायाधीश बलिया अनिल कुमार झा, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय अश्वनी कुमार दूबे, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण बलिया संजीव कुमार तिवारी, प्रथमिकान्त, नोडल अधिकारी लोक अदालत, बलिया, जिलाधिकारी बलिया मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक ओम वीर सिंह, क्रिमिनल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुमार मिश्रा एवं सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जीतेंद्र बहादुर सिंह की उपस्थिति रही।
⚖️ कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के सचिव चंद्र प्रकाश तिवारी द्वारा किया गया। न्यायमूर्ति डॉ. गौतम चौधरी ने लोक अदालत के महत्व का वर्णन करते हुए विवादों के सुलह-समझौते से निस्तारण पर बल दिया। न्यायिक विभाग व राजस्व विभाग के समन्वय पर बल देते हुए न्याय में नैतिकता के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
? हिंदी भाषा के महत्व बताते हुए हिंदी भाषा में अधिकतम न्यायिक कार्य संपादित किये जाने हेतु प्रेरित किया। जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार झा ने न्यायिक अधिकरण को न्याय को सरल सुलभ व मानवीय बनाने के लिए प्रेरित किया। जनपद न्यायाधीश द्वारा न्यायिक अधिकरण को न्याय को सामाजिक उत्थान के उद्देश्य हेतु प्रयोग करने हेतु सुझाव दिया गया।
? राष्ट्रीय लोक अदालत में दीवानी न्यायालय, बलिया के समस्त न्यायिक अधिकरण, समस्त बैंक प्रबंधकों तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा निस्तारित किये गये वादों का विवरण निम्नलिखित है:
- अनिल कुमार झा, जनपद न्यायाधीश, बलिया – सिविल वाद – 04 वाद, आर्बिट्रेशन 02 वाद, समझौता धनराशि 2,18,000/-
- पुनीत कुमार गुप्ता, अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट सं0-01 – फौजदारी 01 वाद, सिविल 01 वाद।
- प्रथम कांत, विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) कोर्ट सं0-08 – फौजदारी- 02, अर्थदंड- 1000/-
- प्रमोद कुमार गंगवार, विशेष न्यायाधीश (एससीएसटी एक्ट) – फौजदारी- 01, अर्थदंड- 500/-
- सैफ अहमद, अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट सं0-04, बलिया – फौजदारी- 02 वाद।
- रामकृपाल, विशेष न्यायाधीश (ईसी एक्ट) – विद्युत अधिनियम – 167 वाद निस्तारित।
- राम बिलास प्रसाद अध्यक्ष, स्थायी लोक अदालत द्वारा निस्तारित किये गये वादों की सं0 – सिविल 03 वाद।
- शैलेश पांडेय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, बलिया – फौजदारी 2771, धनराशि अर्थदंड- 4,88,200/-
- गार्गी शर्मा, सिविल जज (सीडी) – फौजदारी 97 वाद, अर्थदंड 970/-, सिविल 21 वाद, रूपये 140,85,237.05/- का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया।
- नवनीत कश्यप, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-प्रथम, बलिया – फौजदारी 116, अर्थदंड 14350/-, एनआई एक्ट 02 वाद निस्तारित।
- पंकज कुमार पांडेय, सिविल जज (सीडी) एफटीसीसी बलिया – फौजदारी 130 वाद, अर्थदंड 1230/- सिविल 01 वाद।
- अरुण कुमार पांडेय, सिविल जज (जूनियर) रसड़ा – फौजदारी 01 वाद, सिविल 02 वाद, एनआई एक्ट 01
- सृष्टि त्रिपाठी, सिविल जज (जूनियर) पूरवी – सिविल 20 वाद, रूपये 25,72,226.71/- का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया।
- विशाल शर्मा, न्यायाधिकार ग्राम न्यायालय बैरिया – फौजदारी 76 वाद, अर्थदंड – 2720/-
- स्निग्धा प्रधान, सिविल जज (जूनियर) पष्चिमी – सिविल 07 वाद, समझौता राशि 1,62,000/-
- प्रियंका यादव, न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय – फौजदारी 227 वाद, अर्थदंड 2200/-, एनआई एक्ट 03 वाद निस्तारित।
- विवस्वान प्रकाश, सिविल जज (जूनियर) एफ.टी.सी.- तृतीय, – फौजदारी 116 वाद, अर्थदंड 1820/-
- सुरभि सिंह, सिविल जज (जूनियर) एफ.टी.सी.- प्रथम, – फौजदारी वाद-84, अर्थदंड-820/-, सिविल 04 वाद।
- उर्फी आजमी, न्यायाधिकार ग्राम न्यायालय बेल्थरारोड – फौजदारी वाद-32, अर्थदंड-600/-
- आशुतोष सिंह, न्यायाधिकार ग्राम न्यायालय रसड़ा, – फौजदारी वाद-30, अर्थदंड-300/-
? योग: 3924 वाद, अर्थदंड धनराशि, 5,14,740/-उत्तराधिकार प्रमाण पत्र – 1,68,19,463.76/-
? समझौता धनराशि: 2,18,000/-
? परिवारिक न्यायालयों द्वारा मामलों का निस्तारण का विवरण:
- अश्वनी कुमार दूबे, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, बलिया – वैवाहिक वाद- 09
- कमला पति, अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय – वैवाहिक वाद- 11
? मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, बलिया द्वारा निस्तारित का विवरण:
- संजीव कुमार तिवारी, पीठासीन अधिकारी, – 09, प्रतिकर की धनराशि – 90,80,656/-
- राजस्व विभाग द्वारा निस्तारित किये गये कुल वादों की संख्या – 26271
- उपभोक्ता फोरम द्वारा निस्तारित किये गये कुल वादों की संख्या- 06 वाद, प्रतिकर धनराशि- 11,06,000/-
- बैंक द्वारा निस्तारित किये गये प्री-लिटिगेशन कुल वादों की सं0 – 747 वाद
? कुल समझौता धनराशि: 3,56,38,596/-
? मौके पर तत्काल वसूली की गई नकद धनराशि: 1,76,50,283/-
? दूर संचार विभाग द्वारा निस्तारित किये प्री-लिटिगेशन वादों की संख्या – 07 वाद:
? कुल समझौता धनराशि: 1,09,396/-
? मौके पर तत्काल वसूली की गई नकद धनराशि: 1,04,200/-
? विद्युत विभाग द्वारा कुल निस्तारित किये गये वादों की संख्या – 24,606
? कुल समझौता धनराशि: 12,71,97,788/-
? सम्पूर्ण योग: 55590 वाद निस्तारित,
? राष्ट्रीय लोक अदालत में आज दिनांक 09.05.2026 को कुल सिविल, आपराधिक, राजस्व, बैंक विवाद इत्यादि के कुल 55,590 वाद निस्तारित किये गये, जिसमें कुल समझौता धनराशि – 19,01,69,899/- (उन्नीस करोड़ एक लाख उनहत्तर हजार आठ सौ निन्यानवे रुपये) तथा मौके पर ही कुल धनराशि 14,54,67,011/- (चौदह करोड़ चौवन लाख सड़सठ हजार ग्यारह रुपये मात्र) की वसूली की गई।
![]()

