? पुरवांचल क्षेत्र संघर्ष समिति के तत्वावधान में शहर के तीनों महाविद्यालयों के छात्रों की बैठक टीडी कॉलेज में हुई। बैठक में छात्रवृत्ति और मोबाइल वितरण को लेकर नाराजगी जताई गई।
?️ संयोजक नागेंद्र बहादुर सिंह जूनू ने कहा कि एक सप्ताह पूर्व जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन के बाद आश्वासन मिला था कि छात्रवृत्ति प्रक्रिया शुरू होगी और मोबाइल वितरण की जानकारी दी जाएगी, लेकिन अब तक किसी भी छात्र के खाते में छात्रवृत्ति नहीं पहुंची है और न ही मोबाइल को लेकर कोई सूचना दी गई है।
? उन्होंने चेतावनी दी कि मांगे पूरी न होने पर अगले सप्ताह आंदोलन तेज किया जाएगा, जिसमें महाविद्यालयों पर पुतला दहन, बलिया बंद और छात्र कर्फ्यू का आह्वान किया जाएगा।
?️ पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल मिश्रा ने आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधि और अधिकारी छात्रवृत्ति में गड़बड़ी करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे छात्र बर्दाश्त नहीं करेंगे।
? बैठक के बाद जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के छात्र नेता अविनाश सिंह नंदन के नेतृत्व में छात्रों का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा और छात्रवृत्ति की वर्तमान स्थिति से संबंधित पत्र सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
?️ इस दौरान आदित्य योगी, रितेश पांडेय, राकेश मोहन यादव, हैप्पी सिंह, विपुल राय, सीमा परिहार, आलेख यादव, ज्योति गुप्ता, आदित्य सिंह भुअर सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
![]()

