Breaking News

Ballia-जनपद न्यायाधीश ने विधिक सेवा शिविर के प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी

🌍 बलिया। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया की ओर से आगामी 22 फरवरी 2026 (रविवार) को मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर गंगा बहुउद्देशीय सभागार, कलेक्ट्रेट परिसर, बलिया में प्रातः 10 बजे आयोजित होगा।

📅 कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनसहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया अनिल कुमार झा द्वारा 19 फरवरी 2026 को प्राचार्य वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्राचार्य वाहन का संचालन सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया संजय कुमार गोंड द्वारा किया गया।

🚐 यह प्राचार्य वाहन दीवानी न्यायालय परिसर, बलिया से निकलकर जनपद की समस्त तहसीलों का भ्रमण करते हुए आमजन को शिविर के महत्व एवं उपयुक्तता की जानकारी देगा। साथ ही लोगों को 22 फरवरी को आयोजित शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर लाभ उठाने के लिए प्रेरित करेगा।

🗓️ शिविर में निःशुल्क वर्ग, दिव्यांगजन, महिला एवं बच्चें, निर्धन परिवार, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें वृद्धा पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, श्रमिक पेंशन योजना, विश्वकर्मा सम्मान योजना, किसानों एवं दिव्यांगजनों से संबंधित योजनाओं सहित विभिन्न विभागों की योजनाएं शामिल रहेंगी।

🔔 कार्यक्रम के दौरान न्यायालय के समस्त अपर जनपद न्यायाधीश, न्यायिक मजिस्ट्रेटगण, अधिवक्तागण, कर्मचारीगण, सुरक्षाकर्मी, पैरालीगल वॉलेंटियर्स, वादकारीगण एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों उपस्थित रहेंगे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जनसामान्य से अपील की है कि वे 22 फरवरी 2026 को प्रातः 10 बजे गंगा बहुउद्देशीय सभागार, कलेक्ट्रेट परिसर, बलिया में आयोजित मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में उपस्थित होकर अधिकाधिक लाभ प्राप्त करें।

Loading

Back
Messenger