![]()
Breaking News
📰 कलेक्टरेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी मंगला…
📰 जनपद में बहुप्रतीक्षित जिला कारागार निर्माण के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी…
📰 कलेक्टरेट सभागार में बुधवार को सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों एवं निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों का…
उत्तर प्रदेश की राजनीति में कुछ नेता ऐसे होते हैं, जिनकी पहचान केवल उनके दल…
यूरोपीय फुटबॉल में इन दिनों रियल मैड्रिड के स्टार खिलाड़ी विनीसियस जूनियर का भविष्य चर्चा…
फुटबॉल फैंस के लिए बुधवार का दिन कई भावुक और यादगार पल लेकर आया। करीब…
नयी दिल्ली, पांच अगस्त संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने बुधवार रात कहा कि महिला…
लखनऊ, पांच अगस्त इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों…
पटना, पांच अगस्त भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव…
नयी दिल्ली, पांच अगस्त दिल्ली विश्वविद्यालय ने बुधवार को आगामी छात्र संघ चुनाव के लिए…
कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव सोना तस्करी मामले में लगातार घिरी हुई है। इस मामले में रान्या राव के पति जतिन हुक्केरी ने सोना तस्करी मामले में चल रही जांच के सिलसिले में गिरफ्तारी से छूट मांगी है। इससे पहले कर्नाटक उच्च न्यायालय ने पिछले मंगलवार को अगली सुनवाई तक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने का आदेश दिया था।
हुक्केरी के वकील ने गिरफ्तारी से छूट की मांग करते हुए कहा कि उन्होंने नवंबर में राव से शादी की थी, जिन पर दुबई से 14 किलोग्राम से अधिक सोने की तस्करी का आरोप है, लेकिन दंपति एक महीने में ही अलग हो गए। कर्नाटक के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी डीजीपी के रामचंद्र राव की सौतेली बेटी रान्या फिलहाल परप्पना अग्रहारा जेल में बंद है।
उन्हें 3 मार्च को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया था, जब अधिकारियों ने उनके पास से 12.56 करोड़ रुपये मूल्य की 14.2 किलोग्राम विदेशी सोने की छड़ें जब्त की थीं। उसके घर पर छापेमारी में 2.06 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण और 2.67 करोड़ रुपये की नकदी बरामद हुई। जांचकर्ताओं को संदेह है कि वह एक बड़े तस्करी नेटवर्क का हिस्सा थी।
