Breaking News

Ballia-हाथों में कटोरा लेकर मांगी भीख! बलिया नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ अनोखा विरोध

🌟 बलिया। शहर के विकास कार्यों में घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए समाज सेवक पंकज मिश्रा ने नगरपालिकाध्यक्ष के खिलाफ में अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। पंकज मिश्रा ने हाथों में कटोरा लेकर सड़क पर उतर सांकेतिक रूप से भीख मांगी।

🚶‍♂️ उन्होंने नगरपालिकाध्यक्ष पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उनका कहना था कि जब नगरपालिकाध्यक्ष के पास जनता के विकास के लिए फंड ही नहीं बचा है, तो मजबूरी में जनप्रतिनिधियों को जनता के हक के लिए सड़क पर भीख मांगनी पड़ रही है। इस विरोध प्रदर्शन में पंकज मिश्रा के साथ उनके कई समर्थक, अन्य युवा भी भारी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एक सुर में मांग की कि जल्द से जल्द शहर के रुके हुए विकास कार्यों को शुरू किया जाए।

💡 प्रमुख मांगे: नगरपालिकाध्यक्ष अपने फंड का सही हिसाब दे और कंगाली का रोना बंद करें।

🛠️ शहर में रुके हुए विकास कार्यों को तुरंत शुरू किया जाए। प्रदर्शन जनता के टैक्स के पैसों का सही उपयोग सुनिश्चित करे। इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने संकल्प लिया कि यदि जल्द ही प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो यह आंदोलन और उग्र रूप लेगा।

Loading

Back
Messenger