Breaking News

Ballia-गेहूं के खेत में पहुंचे जिलाधिकारी बलिया, अधिकारियों की मौजूदगी में हुई गेहूं की क्रॉप कटिंग

बलिया में क्रॉप कटिंग का आयोजन

? बलिया में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की देखरेख में तहसील सदर क्षेत्र के राजस्व ग्राम फेफना में गेहूं की फसल की क्रॉप कटिंग कराई गई। प्रारंभिक गेहूं से प्राप्त हेक्टेयर औसत उत्पादन का अंदाजा लगाया जाएगा जो प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मुआवजे का आधार बनेगा।

? डीएम बलिया की मौजूदगी में क्रॉप कटिंग की यह प्रक्रिया किसान बिकाऊ मौर्य के खेत में CCE Agri App के माध्यम से ऑनलाइन संपन्न हुई। क्रॉप कटिंग के लिए खेत में 10 मीटर का समभुज त्रिभुज बनाकर फसल की कटाई की गई। कटाई के बाद उपज का तौल किया गया, जिसमें कुल 15.09 किलोग्राम गेहूं का उत्पादन प्राप्त हुआ।

? इस प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य बीमित किसानों को फसल क्षति की स्थिति में उचित क्षतिपूर्ति प्रदान करना है। क्रॉप कटिंग प्रयोग के दौरान अपर सांख्यिकी अधिकारी मनीष कुमार जायसवाल, नायब तहसीलदार प्रदीप कुमार यादव, राजस्व निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ल, लेखपाल विजयेंद्र विक्रम सहित बीमा कंपनी के जिला समन्वयक प्रवीण पांडेय, तहसील समन्वयक बलवंत गुप्ता, सत्यजीत सिंह, दीपक पासवान तथा ग्राम प्रधान और अन्य किसान उपस्थित रहे।

Loading

Back
Messenger