📰 चितबड़ागांव, बलिया। चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के महरेव गांव स्थित एक गैस एजेंसी के मैनेजर उपेंद्र राय से बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने मारपीट करके रुपये से भरा बैग लूट लिया। घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है जब उपेंद्र राय अपने घर वापस लौट रहे थे।
🚨 घटना की जानकारी होने पर एएसपी दुर्गा प्रसाद वर्मा, सीओ अक्षय कुमार और स्वाट टीम मौके पर पहुंची। घटना स्थल का निरीक्षण कर पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।
🔍 बताया गया कि महरेव गांव स्थित गैस एजेंसी के मैनेजर उपेंद्र राय सोमवार देर रात एजेंसी बंद करने बाद रुपयों से भरा बैग लेकर अपने घर हैबतपुर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोका और मारपीट के बाद रुपयों से भरा बैग छीन लिया।
🛣️ उपेंद्र राय के अनुसार अचानक हुए इस घटनाक्रम और मारपीट से वह सहम गए और बदमाश मारपीट और लूट के बाद बाइक से फरार हो गए। उन्होंने इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दी। चितबड़ागांव पुलिस के साथ एएसपी दुर्गा प्रसाद वर्मा भी मौके पर पहुंचे थे।
👮♂️ पुलिस ने घटनास्थल के निरीक्षण के बाद मैनेजर की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया। घटना के खुलासे के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। एएसपी संजय वर्मा ने कहा कि जल्दी ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
![]()

