बांसडीह, बलिया
📰 बांसडीह तहसील क्षेत्र में सरयू की बाढ़ से हुए कटान में लगभग 248 किसानों को इस वर्ष 47 हेक्टेयर की दर से मुआवजा दिया गया है। यह वह किसान हैं जिनकी खेतों की जमीन नदी में कटकर विलीन हो गई है।
🌊 इसके अलावा नदी की जलधारा में लगभग 11 मकानों में रहने वाले 26 परिवारों को भी मुआवजा दिया गया है। उक्त मकान केवला भोजपुरवा गांव में गिरे हैं, जबकि जमीन का मुआवजा पाने वाले किसान कमालपुर, महराजपुर व भोजपुरवा के किसान शामिल हैं।
🗺️ इस संबंध में एसडीएम डा. पुष्कर मिश्रा ने बताया कि वर्तमान में इतने किसानों व गृहस्वामियों को मुआवजा दिया गया है। वर्तमान में भी राजस्व टीम कटान का प्रतिदिन के हिसाब से आंकलन कर रही है। यदि बाढ़ के पानी के उतरने के दौरान किसी किसान की क्षति होगी तो नियम अनुसार उसे भी मुआवजा दिया जाएगा।
![]()

