Breaking News

Ballia-सब ठीक रहा तो ऐसा खूबसूरत दिखेगा कटहल नाला, 18 करोड़ की लागत से होगा कायाकल्प

📈 बलिया: जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में कचहरी नाला के डिस्लिटिंग विकास कार्य एवं सुंदरीकरण के संबंध में समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जनपद बलिया में कचहरी नाला के विकास एवं सुंदरीकरण का कार्य कराया जाएगा। इस महत्त्वाकांक्षी परियोजना पर कुल 18.07 करोड़ रुपये (रु. 1807.20 लाख) की लागत आएगी। कचहरी नाला निर्माण कार्य का भूमि पूजन 25 जनवरी को किया जाएगा।

🏗️ जिलाधिकारी ने बताया कि नगर पालिका परिषद, बलिया की सीमा के अंतर्गत कचहरी नाला के विकास एवं सुंदरीकरण कार्यों के लिए प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस स्वीकृति के अंतर्गत परमंदापुर पुल से रामपुर महावल बैराज तक लगभग 2.00 किलोमीटर लंबाई में कचहरी नाला का विकास एवं सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

🌳 परियोजना के तहत नाले के दोनों तरफ पाथवे का निर्माण किया जाएगा और जगह-जगह पर ग्रीन स्पेस, ग्रीन पार्क और मियावाकी फॉरेस्ट लगाया जाएगा। साथ ही साथ लोगों को बैठने के लिए बेंचेज लगाया जाएगा और दोनों ओर सोलर लाइटिंग का कार्य किया जाएगा। इस कार्य को कार्यदायी संस्था यूपी जल निगम (नगरीय) की इकाई कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएंडीडीएस), आजमगढ़ के माध्यम से संपन्न कराया जाएगा।

🛠️ जिलाधिकारी ने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र में जल निकासी की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी और बरसात के मौसम में होने वाले जलभराव से निजात मिलेगी। साथ ही शहर को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण के अनुकूल स्वरूप मिलेगा। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण मानकों के अनुरूप और निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाए, ताकि आमजन को इस परियोजना का अधिकतम लाभ मिल सके।

Loading

Back
Messenger