Breaking News

Ballia News: कार-बाइक की जोरदार टक्कर, दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल

🌍 बलिया: सुकपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर सरकारी अस्पताल के पास कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

🚑 घायल युवकों की पहचान जितेंद्र कुमार (20) पुत्र भोला राम एवं विशाल कुमार (25) पुत्र भोला राम निवासी बढ़ा गांव थाना मनियर के रूप में हुई है। दोनों भाई बटाई जा रहे थे।

🛑 स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को संभाला और इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे। घटनास्थल के बाद ग्रामीणों ने कार चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।

👮‍♂️ सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Loading

Back
Messenger