Breaking News

पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व.रामगोविंद चौधरी की अस्थियां प्रयागराज संगम में विसर्जित, बड़ी संख्या में जुटे समर्थक

📰 बलिया – पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व. रामगोविंद चौधरी की अस्थियां मंगलवार को प्रयागराज में संगम में विसर्जित की गईं। अस्थि कलश को विसर्जन के लिए उनके अनुज पंचदेव चौधरी, रामबचन यादव, विश्राम चौधरी एवं शुभेक्षु लेकर संगम पहुंचे थे।

🌊 अस्थि कलश के प्रयागराज पहुंचते ही संगम तट पर उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गईं। अस्थि कलश के संगम तट पर पहुंचते ही उपस्थित जनसमूह ने भरे गले से “रामगोविंद चौधरी अमर रहें” के नारे लगाए। नारों से संगम तट का वातावरण भावुक हो उठा।

🙏 स्व. रामगोविंद चौधरी जी के निधन से समाजवादी विचारधारा, बलिया सहित पूर्वांचल की राजनीतिक और उनसे जुड़े असंख्य लोगों के बीच गहरा शोक है। संगम तट पर उमड़ा जनसमूह उनके प्रति लोगों के स्नेह, सम्मान और आत्मीय जुड़ाव का भावपूर्ण प्रमाण रहा।

🕊️ महानगर सपा अध्यक्ष इफ्तिखार हुसैन, सपा नेता तारिक भोजपुरी संगम पत्तिका के संपादक अजीत सिंह, बलिया जिला अध्यक्ष सुनील मौर्या, सुशील पांडेय कन्हजी, हरेन्द्र सिंह, सईद अज्जू, अध्यक्ष युवजन सभा रविंद्र यादव, इलाहाबाद विश्व विद्यालय के पूर्व अध्यक्ष अवनीश यादव, पूर्व अध्यक्ष कृष्ण मूर्ति यादव पूर्व, इलाहाबाद विश्व विद्यालय के पूर्व अध्यक्ष दिनेश यादव, छात्र नेता राहुल पटेल, अजीत यादव, आदिल हमजा, पूर्व अध्यक्ष इलाहाबाद डिग्री कॉलेज समीर पांडेय, शिव शंकर सरोज, हरेन्द्र यादव संदीप यादव आदि लोग उपस्थित थे।

Loading

Back
Messenger