Breaking News

Ballia-जीवित लोगों को मृत दिखाकर रंजिशन बंद करा दी पेंशन, अब बीडीओ, सचिव और प्रधान के खिलाफ केस दर्ज

🌍 जिले के हल्दी थाना क्षेत्र में तीन जीवित लोगों को कागजों में कथित रूप से मृत दिखाकर रंजीशन वृहदावस्था पेंशन बंद कराने का संगीन मामला सामने आया है। इस आरोप में तत्कालीनी खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) तत्कालीनी सचिव और तत्कालीनी ग्राम प्रधान समेत 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

📰 पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हल्दी थाना के दोपही गांव निवासी 80 साल के विश्वनाथ दयाल दूबे की तहरीर पर दुबहड़ क्षेत्र पंचायत के तत्कालीनी बीडीओ, तत्कालीनी सेक्रेटरी प्रमोद कुमार और तत्कालीनी ग्राम प्रधान मरिया गुप्ता के खिलाफ बीते शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता ने कहा है कि गत प्रधाननी के चुनाव में उसने दूसरे उम्मीदवार का समर्थन किया था जिससे नाराज प्रधान ने उसे रंजीश मानने लगा।

📜 पुलिस ने दर्ज मुकदमे का हवाला देते हुए बताया है कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उसे साल 2023 तक वृहदावस्था पेंशन का फायदा मिलता रहा है लेकिन फिर उसे जानकारी मिली कि उसे कागजों में मृत दिखाकर उसकी वृहदावस्था पेंशन बंद करवा दी गई।

🔍 शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि उसके ही गांव के भरगुनाथ चौबे और कविलाश यादव को भी कागजों में मृत दिखा दिया गया और पेंशन बंद करा दी गई क्योंकि इन दोनों लोगों ने भी चुनाव में दूसरे उम्मीदवार का समर्थन किया था।

⚖️ बैरिया कोतवाली के सीओ आलोक गुप्ता ने शनिवार को बताया कि मामला दर्ज करके पुलिस जांचबीन कर रही है।

Loading

Back
Messenger