Breaking News

Ballia-बिजली कटौती और अन्य समस्ताओं को लेकर दुबहर विद्युत उपकेंद्र पहुंचे बिजली उपभोक्ता, अधिकारी बहाने से भागे

बलिया में दुबहर के पास दुर्घटना

🚗 दुबहर, बलिया। बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए सड़क के स्तर पर प्रयास जारी हैं लेकिन ग्रामिण इलाकों में अभी भी हालात खास नहीं बदले हैं। आज सुबह 10:00 बजे विद्युत उपभोक्ता दुबहर फीडर पर अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे।

⚠️ इन लोगों का आरोप था कि लगातार विद्युत कटौती एवं अनियमित आपूर्ति से वह परेशान हो गए हैं। उपभोक्ता अपनी समस्याएं निराकरण हेतु सहायक अभियंता एवं अभियंता से मिलना चाह रहे थे, हालांकि भीड़ को देख दोनों अधिकारी बहाना बनाकर फीडर से गायब हो गए।

📋 घटनाओं की जानकारी करने के उपरांत उपभोक्ता लिखित आवेदन क्षेत्रीय थाना अधिकारी, सहायक अभियंता विद्युत वितरण खंड चतुर्थ जिलाधिकारी बलिया के नाम से शिकायत पत्र देकर वापस लौट गए। विद्युत उपभोक्ताओं ने निर्णय लिया कि आगामी 29 मई से पहले अगर फीडर की व्यवस्था सुधारू रूप से संचालित हो जाती है तो ठीक, वरना 29 मई से प्रातः 9:00 बजे से दुबहर फीडर पर आमरण अनशन होगा।

📝 इस अवसर पर प्रमुख लोगों में किसान रविंद्र सिंह, पिंटू सिंह, संतोष पटेल, छितेश्वर नाथ पांडे, अभय सिंह, अनूप कुमार यादव, रजनीकांत तिवारी, हरीशंकर सिंह आदि मुखर रूप से उपस्थित थे।

Loading

Back
Messenger