🌧️ हल्दी, बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के बबुआपुर कछही गांव में मंगलवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के बाहर एक निजी नलकूप के पास 15 वर्षीय किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। घटनास्थल की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
🚨 सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार बबुआपुर गांव के दक्खिन मड़िहा से सटे एक निजी नलकूप के पास बने चौकी पर किशोर का शव पड़ा हुआ था। मंगलवार की सुबह जब गांव का एक युवक नलकूप पर पहुंचा तो वहां शव देखकर सन्न रह गया। उसने तत्काल इसकी सूचना नलकूप मालिक को दी, जिसने बाद में स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।
👮♂️ सूचना पर बसुधरपाह चौकी प्रभारी अजय कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया। शव को अपने कब्जे में लेकर हल्दी थाने भेजवा दिया। घटना की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए।
🕵️♂️ मृतक की पहचान रितेश/रौनक/तेरेश उर्फ नक्कू यादव (15) पुत्र नंदजी यादव, निवासी बबुआपुर कछही, थाना हल्दी के रूप में हुई। मृतक के पिता ने थाने पहुंचकर शव की पहचान की। मृतक की मां सोनी देवी ने बताया कि उनका बेटा सोमवार की शाम करीब 5 बजे बारात में जाने की बात कहकर घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा।
🌄 मंगलवार सुबह उसके शव मिलने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक बलिया कृष्णाकांत, क्षेत्राधिकारी बैरिया मुहम्मद फहीम कुरैशी, थानाध्यक्ष हल्दी राजू कुमार राय, दुबहड़ थानाध्यक्ष अजय पाल तथा रेवती थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल, थानाध्यक्ष डॉकटी प्रशांत चौधरी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और कई महत्वपूर्ण साक्ष्य अपने साथ लेकर जांच शुरू कर दी है।
🔍 बलिया जाता है कि मृतक साथ बहनों और तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। जिसमें पांच बहनों और एक भाई की शादी हो चुकी है। पिता गांव पर ही रह कर कृषि व पशु पालन का कार्य करते हैं। परिजनों के अनुसार किशोर के बाएं कान के पास खून बह रहा था, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
📰 मृतक के पिता नंदजी यादव ने गांव के ही एक युवक पर पुरानी रंजिश को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया है। उनकी तहरीर पर हल्दी थाना पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 44/2026, धारा 103 BNSS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी कहा जा रहा है कि पड़ोसियों ने ई-रिक्शा चोरी के शक में किशोर की बुरी तरह पिटाई कर दी जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष हल्दी राजू कुमार राय ने बताया कि पुलिस घटना के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। जल्द ही इस घटना का खुलासा किया जाएगा ताकि आरोपियों को पीछे होंगे।
📢 पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए पचरुखिया गंगा घाट ले जाया गया, जहां मृतक के पिता नंदजी यादव ने मुखाग्नि दी।
![]()

