Breaking News

बलिया में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, परिवहन मंत्री ने किया ध्वजारोहण

📰 जनवरी में आज 80वां स्वतंत्रता दिवस हरशोल्लास के साथ मनाया गया। बलिया स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और ध्वजारोहण किया।

🎉 इस दौरान जिलाधिकारी बलिया मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी समेत जनपद के सभी वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। परिवहन मंत्री ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और राष्ट्रगान गाया। इस मौके पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए जिसमें जनपद के बालक-बालिकाओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

🇮🇳 इस दौरान परिवहन मंत्री ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया और उनके परिवारी जनों का सम्मान भी किया।

Loading

Back
Messenger