🌟 बलिया। टाउन डिग्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहे स्तिथि पंडित दीनदयाल चबूतरा पर प्रखर राष्ट्रवादी और ओजस्वी वक्ता श्रद्धेय विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई।
🗣️ इस अवसर पर युवा समाजसेवी व भाजपानेता अनुप सिंह ने वीर सावरकर के पदचिन्हों पर चलने का आह्वान करते हुए कहा कि वीर सावरकर का जीवन राष्ट्रभक्ति की सर्वोच्च पाठशाला है। उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए आज राष्ट्रवाद, सामाजिक न्याय, सुशासन व अंत्योदय’ ही हमारा अंतिम लक्ष्य है।
📝 मातृभूमि के लिए उनका त्याग और उनके शाश्वत विचार सदैव हमारे हृदय में राष्ट्रप्रेम की ज्योति जलाए रखेंगे। इस अवसर पर मुख्यरूप से संजय राय, राजीव मोहन चौधरी, अरविंद शुक्ला, सत्य प्रकाश सिंह, सत्येंद्र बहादुर सिंह सोनू, संजय चौबे, पियूष चौबे, ओम नारायण चौबे, चंद्रप्रकाश पाठक, दिविजय सिंह, अनुप सिंह, पंकज राय, ओम प्रकाश गुप्ता, अमित गुप्ता, देवव्रत दुबे, अंजनी लाल चौबे, अनुराग, अंकित, अभिषेक, शिवम, श्रीवास्तव, इत्यादि लोग शामिल हुए।
![]()

