Breaking News

Ballia-बहू ने अपनी मां और भाई के साथ मिलकर सास को पीटा! सास ने लगाई पुलिस से गुहार

🌍 भीमपुरा, बलिया। भीमपुरा क्षेत्र के सिकरिया गांव में एक महिला ने अपनी बहू, उसकी मां व अन्य लोगों पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

🕒 ग्राम सिकरिया निवासी फूलकुमारी देवी ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 11 मार्च 2026 को लगभग 11:45 बजे दिन में वह घर पर अकेली थीं। इसी दौरान उनकी बहू, उसकी मां तथा भाई निवासी ब्राहिमपुर बनकटा, थाना भीमपुरा अचानक उनके घर आ गए। आरोप है कि बेटे और बहू के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद को लेकर उक्त लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की। पीड़िता सास ने कहा है कि पीटने के साथ ही आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।

🚨 इस संबंध में भीमपुरा थाना पुलिस ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है। कहा कि जो भी दोषी होंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

Loading

Back
Messenger