Breaking News

Ballia-अवैध पिस्तौल और कारतूस के साथ कार सवार युवर गिरफ्तार

? बलिया। कोतवाली पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, इसाई सौरभ कुमार सिंह, मय हमराह माल गोदाम रोड तिराहे के पास संदिग्ध व्यक्ति वाहन की चेकिंग कर रहे थे।

? इसी दौरान शक होने पर सफेद रंग की हुंडई कार से पिटकेश उर्फ छोटू सिंह (23) पुत्र चुनमुन सिंह निवासी विजयीपुर थाना कोतवाली बलिया को रोका गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 32 बोर की एक पिस्टल, मैगजीन तथा तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए।

? पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ.नि. सौरभ कुमार सिंह, कांस्टेबल अमन सिंह और कांस्टेबल प्रवीश कुमार तिवारी शामिल रहे।

Loading

Back
Messenger