🌍 ईद के पावन अवसर पर बांसडीह क्षेत्र में आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की अद्भुत मिसाल देखने को मिली। नगर की नई मस्जिद, जामा मस्जिद, अबू बकर मस्जिद आदि सहित विभिन्न स्थानों, मैरिटार, केवरा, हुसैनाबाद और खरौनी की मस्जिदों में सुबह से ही नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी रही।
🕌 अकीदतमंदों ने ईद की नमाज अदा कर देश-प्रदेश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों में खास उत्साह देखने को मिला। नए कपड़े, ईदी और मिठाइयों ने त्योहार की रौनक बढ़ा दी।
🎉 इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, कांग्रेस नेता बिजेंद्र पांडेय (मुखिया), धीरेंद्र बहादुर सिंह ‘चुन्ना’, रमेश वर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग विभिन्न स्थानों पर पहुंचे और लोगों को बधाई दी। प्रशासन की सतर्कता के चलते त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
![]()

