Breaking News

Ballia-निजी अस्पताल में युवती की मौत का मामला: सीएमओ से 48 घंटे में अस्पताल सील करने की मांग

बलिया में अस्पताल की सुरक्षा पर सवाल

🏥 बलिया शहर के जगदीशपुर स्थित अपूर्वा हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के दौरान युवती की मौत के मामले में मंगवार को परिजन मुखर हो गए। परिजनों ने अस्पताल को 48 घंटे के भीतर सील करने की मांग की। ऐसा न होने पर बड़े आंदोलन का भी अल्टीमेटम दिया।

🛡️ मृतका के चाचा संजय राय, अविनाश सिंह नंदन, मनीष तिवारी, विपुल राय, अभिषेक राय, अभिनव सिंह व रंजीत राय ने सीएमओ से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि तय समय में अस्पताल सील नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

🔍 सुकपुरा थाना क्षेत्र के देवकली निवासी सुप्रिया राय उर्फ अनीषा की रविवर को पथरी ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई थी। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल के सामने धरना देकर हंगामा किया था। मामले को लेकर परिजन लगातार कार्रवाई की मांग कर रहे हैं और अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं।

Loading

Back
Messenger