Breaking News

तहसील दिवस में सीडीओ ने सुनीं समस्याएं, एक सप्ताह में निस्तारण के निर्देश

🌟 मुख्‍य विकास अधिकारी ने तहसील दिवस के दौरान जनसुनवाई कार्यक्रम में भाग लेकर लोगों की समस्याएं सुनीं। तहसील सभागार में आयोजित बैठक में भूमि विवाद, अवैध कब्जा, चकमार्ग और वरासत से जुड़े मामले प्रमुख रूप से सामने आए।

📝 सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों का निस्तारण केवला और पचारिकता न हो, बल्कि शिकायतकर्ता संतुष्ट हो। भूमि विवादों के समाधान के लिए राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम गठित करने को कहा गया। सभी प्रकरणों के निस्तारण के लिए एक सप्ताह की समय-सीमा तय की गई।

📜 ग्रामीण क्षेत्रों से आई पेयजल व विद्युत आपूर्ति संबंधी शिकायतों पर संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पेयजल व समुचित कल्याण योजनाओं के लंबित मामलों को पोर्टल पर अपडेट करने को कहा गया। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को चेतावनी भी दी गई।

Loading

Back
Messenger