Breaking News

वकीलों का दल कोतवाली पहुंचा, मंत्री संजय निषाद के बयान पर केस दर्ज करने की मांग

🌍 बलिया: कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के विवादित बयान को लेकर क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव ओंकार सिंह ने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।

📰 पूर्व महासचिव ओंकार सिंह ने बृहस्पतिवार को एडवोकेट राकेश पांडेय, राजीव रंजन पांडेय, अभिषेक सिंह, विजेंद्र, गणेशानंद, सभासद अमित दूबे के साथ कोतवाली पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज की। कहा कि एक जनसभा में मंत्री के द्वारा बलिया जनपद वासियों को अंग्रेजों का दलाल कहा गया है, जबकि 1942 में ही बलिया जनपद वासियों ने अंग्रेजों से आंदोलित करते हुए बलिया को आजाद कराया था।

📜 ओंकार सिंह ने कहा कि कैबिनेट मंत्री संजय निषाद द्वारा आपत्तिजनक बयान देते हुए बलिया जनपद के लोगों के मान सम्मान को गहरी ठेस पहुंचाते हुए घोर अपमानित किया गया है जो अपराध की श्रेणी में आता है। उन्होंने कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पर मुकदमा पंजीकृत कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

Loading

Back
Messenger