Breaking News

Ballia-ट्रॉली से मिट्टी गिराने को लेकर विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, दोनों तरफ के 19 लोगों पर केस

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड, बलिया

🌧️ बेल्थरारोड, बलिया। उभांव पुलिस ने ग्राम राजपुर में बीते शनिवार की शाम हुई खूनी संघर्ष को लेकर दोनों पक्षों रामआशीष पुत्र राजबली एवं रामजीत पुत्र स्व. सुदामा की तहरीर पर अलग-अलग जानलेवा हमले सहित अन्य मामलों में प्राथमिकी दर्ज की है। एक पक्ष से दो महिलाएं संग 7 लोग एवं दूसरे पक्ष से 5 महिलाएं संग 12 लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। मामले की विवेचना सीओ रसड़ा आलोक गुप्ता को सौंपी दी गई है।

⚖️ जानकारी के अनुसार उभांव थाना क्षेत्र के ग्राम राजपुर में दिलित समाज के दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष उस समय हो गया था, जब एक भूमि पर ट्रैक्टर ट्राली से मिट्टी गिराने का काम किया जा रहा था। इस घटना में दोनों पक्षों से कुल 8 लोग के चोटिल हो गए जिनका प्राथमिक उपचार सीएचसी सीयर में कराया गया।

🔍 चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर चोटें होने के कारण सभी चोटिलों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीएचसी सीयर के अभिलेख के अनुसार घायल लोगों में एक पक्ष से रामआशीष (38), अजीत (20) पुत्र गण राजबली एवं दूसरे पक्ष से कौशल (22), सत्यप्रकाश (15), ज्योति (15), कुसुम पुत्री रामजीत (23), पूनम पत्नी रामजीत (40) व रामजीत पुत्र सुदामा (55) को चोटें आई हैं।

Loading

Back
Messenger