📰 बलिया: जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कलेक्टरेट परिसर का औचक निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान फाइलों में धूल, अव्यवस्थित अभिलेख और गंदगी मिलने पर उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई।
📂 डीएम ने निर्देश दिया कि सभी फाइलों की नियमित साफ-सफाई हो तथा पुरानी और अनुपयोगी अभिलेखों को अभिलेखागार में भेजा जाए। उन्होंने 15 दिनों के भीतर कार्यालय कक्षों में कर्मचारियों के नाम और कार्य का विवरण प्रदर्शित करने के निर्देश दिए।
💻 साथ ही फाइलों की स्कैनिंग कर डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने, प्रत्रेक कक्ष में अग्निशमन यंत्र लगाने और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि पारदर्शी और व्यवस्थित कार्यालय व्यवस्था से आमजन को बेहतर सेवाएं मिलेंगी।
![]()

