Breaking News

Ballia-एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन, इंटरमीडिएट पास युवाओं के लिए अच्छे अवसर

🎯 रोजगार मेला बलिया में आयोजित

🗓️ जिला सेवायोजन कार्यालय बलिया की ओर से एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी-रोजगार पाने का यह काफी अच्छा मौका है।

📅 जिला सेवायोजन कार्यालय बलिया की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार दिनांक 2 जून 2026, समय प्रातः 10:30 बजे, स्थान जिला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय तारा निवास गली, भरुगु आश्रम के प्रांगण में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा।

🏢 इस रोजगार मेला में निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठित बैंक में लोन ऑफिसर पद के लिए नियुक्तियां जाएंगी। शैक्षिक योग्यता न्यूनतम इंटरमीडिएट है और कार्य स्थल गाजीपुर, बलिया, मऊ इत्यादि होगा। इन पदों पर बेरोजगार अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के माध्यम से चयन की कार्यवाही पूर्ण की जाएगी।

💻 मेले में प्रतिभाग करने वाले समस्त अभ्यर्थियों को रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर पंजीकृत होना अनिवार्य है। पंजीकृत अभ्यर्थियों केम्पस चयन रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से होगा।

Loading

Back
Messenger