📰 बलिया। बलिया में नेताजी की जयंती से लेकर उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस और गणतंत्र दिवस तक जनपद उत्सव के रंगों से सराबोर रहेगा और इसके लिए प्रशासन स्तर पर जोरदार तैयारियां की जा रही हैं। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सोमवार को जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर इस सिलसिले में जनपद में आयोजित होने वाले विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की।
🎉 जिलाधिकारी ने बताया कि 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस मनाया जाएगा, जिसकी सभी तैयारियां पूर्ण में ही सुनिश्चित कर ली जाएंगी। वहीं 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती जनपद के सभी ब्लॉक, तहसील एवं मुख्यालयों पर आयोजित की जाएगी। इसके लिए कार्यक्रम स्थल, साफ-सफाई एवं सभागिता की व्यवस्थित सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
📅 इसके अतिरिक्त 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस जनपद मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर जनपद के 38 विभागों द्वारा अपनी-अपनी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए जाएंगे, ताकि आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा सके।
🏢 जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद बलिया के प्रमुख पर्यटन एवं ऐतिहासिक स्थलों पर आधिकारिक 20 मिनट की डॉक्यूमेंट्री वीडियो तैयार कराएं, जिसे स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी कार्यक्रम शासकीय प्रथमिकता में हैं, किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
📈 सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए कार्यक्रमों को सफल बनाएं। बैठक में सीडीओ ओजस्वी राज, एडीएम अनिल कुमार, डीडीओ आनंद प्रकाश एवं जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
![]()

