Breaking News

पर्ची कटी, गैस नहीं मिली… डीएम के निर्देश पर एजेंसी में जांच, उपभोक्ताओं में आक्रोश

📰 संपूर्ण समाधान दिवस में उस समय हड़कंप मच गया, जब बड़ी संख्या में भारत गैस उपभोक्ताओं ने गैस वितरण में गड़बड़ी की शिकायत जिलाधिकारी के सामने रखी।

📅 अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में पहुंचे उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि उनकी पर्ची कट जाती है, लेकिन सिलेंडर नहीं मिलता। जबकी एजेंसी रिकॉर्ड में डिलीवरी दर्शा देती है।

🚚 मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल जांच के आदेश दिए। जिला विकास अधिकारी आनंद सिंह के नेतृत्व में गठित टीम, जिसमें क्षेत्राधिकारी जयशंकर मिश्रा और प्रभारी निरीक्षक कुमार सिंह शामिल रहे, सीधे रुद्र भारत गैस एजेंसी पहुंची। टीम ने मौके पर पहुंचकर सिलेंडर की आपूर्ति, वितरण रजिस्टर, उपभोक्ताओं की पर्ची और वास्तविक डिलीवरी का मिलान करते हुए गहन जांच की।

🔍 जांच के दौरान एजेंसी के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें व्यावस्था की स्थिति को बयां कर रही थीं। कई उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि रात में ही सेटिंग के माध्यम से सिलेंडर खपा दिए जाते हैं, जिससे दिन में आम उपभोक्ताओं को गैस नहीं मिल पाती।

📈 टीम ने सभी बिंदुओं पर साक्ष्य जुटाते हुए रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपने की बात कही है।

Loading

Back
Messenger