Breaking News

सर्विस मतदाताओं की सूची का आलेख्य प्रकाशन 06 जनवरी को

📰 बलिया: अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि 01 जनवरी 2026 के आधार पर सर्विस मतदाताओं की निर्वाचन नामावली के अंतिम भाग के संक्षिप्त पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

📅 उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 06 जनवरी 2026 को सर्विस मतदाताओं की सूची का आलेख्य प्रकाशन किया जाएगा। इसके साथ ही प्रारूप-5 में आलेख्य प्रकाशन की सूचना पूर्वाह्न 10 बजे तक उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा।

🗳️ अपर जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों, उप जिलाधिकारियों एवं निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रकाशित सर्विस मतदाता सूची निर्धारित समय पर उनके कार्यालय में हस्ताक्षर सहित उपलब्ध कराई जाए।

📋 उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

Loading

Back
Messenger