📰 आतिश उपाध्याय, हल्दी: स्थानीय थाना क्षेत्र के हल्दी-सहतवार मार्ग पर गुरुवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर हालत में बीएचयू ट्रॉमा सेंटर, वाराणसी में भर्ती है।
🚑 यह हादसा 01 जनवरी 2026 की रात करीब 10:30 बजे हुआ बताया जा रहा है। घटनास्थल पर कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी नहीं मिल सकी है।
⚠️ मृतक की पहचान अन्नू तिवारी (32 वर्ष) पुत्र स्व. परशुराम तिवारी, निवासी बहुआरा थाना सहतवार के रूप में हुई है। वहीं गंभीर रूप से घायल राहुल तिवारी (30 वर्ष) पुत्र स्व. गणेश तिवारी का इलाज बीएचयू वाराणसी में चल रहा है।
🕵️♂️ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटनास्थल पर काफी मात्रा में खून गिरा हुआ था और सड़क पर अंडे बिखरे पड़े थे, जिससे किसी अज्ञात वाहन से टक्कर की आशंका जताई जा रही है। हालांकि घटना की वास्तविक वजह घायल राहुल तिवारी के बयान के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
🚨 घटना की सूचना मिलते पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। ग्राम सभा बहुआरा निवासी अनिल तिवारी पुत्र परमात्मा नंद तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने मामले में सड़क दुर्घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
🔍 पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जाएगी।
![]()

