Breaking News

बलिया में कई थानों के प्रभारी बदले गए, इंस्पेक्टर और दरोगा रैंक के 14 पुलिस अधिकारीयों के तबादले

🔍 बलिया: पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने जिले के कई पुलिस इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर रैंक के पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से जनहित एवं प्रशासनिक हित में नई तैनाती दी है। जिन पुलिस अफसरों का तबादला हुआ है उनकी संख्या 14 है।

📋 थाना हल्दी के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह को बैरिया थाना बैरिया के प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह को चितबड़ागांव थाने की कमान मिली है।

🚔 सुकपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार दूबे को प्रभारी आईजीआरएस, निरीक्षक अशोक कुमार सिंह को प्रभारी डीसीआरबी से प्रभारी पोक्सो सेल, निरीक्षक जनाचंद शुक्ला को थाना खेजुरी से साइबर थाना और निरीक्षक नरेश कुमार मलिक को प्रभारी एंटी से उभांव थाने का निरीक्षक अपराजित नियुक्त किया गया है।

📝 वहीं, उपनिरीक्षक प्रशांत चौधरी को प्रभारी मीडिया सेल से डॉकटी थानाध्यक्ष बनाया गया है। अनुपम जायसवाल को थाना डॉकटी से रेवेती थानाध्यक्ष, रत्नेश दुबे को पीआरओ पुलिस अधीक्षक से सुकपुरा थानाध्यक्ष तथा राजू कुमार राय को थाना नरही से हल्दी थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

📢 राजेश बहादुर सिंह को रेवेती थानाध्यक्ष पद से प्रभारी एंटी, दिनेश कुमार पाठक को चितबड़ागांव थानाध्यक्ष पद से प्रभारी डीसीआरबी, अजय कुमार त्रिपाठी को पुलिस लाइन से वाचक पुलिस अधीक्षक तथा अजय कुमार को थाना कोतवाली से प्रभारी मीडिया सेल के लिए स्थानांतरित किया गया है।

Loading

Back
Messenger