?️ उमेश गुप्त, बेल्थरा रोड बेल्थरारा रोड रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूम में गुरुवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
? वेटिंग रूम में सोते समय हुई मौत की आशंका। जीआरपी के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष आंकी जा रही है। मृतक ने नीली जींस, गेरुआ रंग की शर्ट और हल्के नीले रंग की जैकेट पहन रखी थी। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की मौत कड़कती ठंड के कारण हुई है।
❄️ अलाव तापने के बाद वेटिंग रूम में सोया था। बताया जा रहा है कि मृतक देर शाम स्टेशन के बाहर अलाव ताप रहा था। इसके बाद वह रात में वेटिंग रूम में सोने चला गया, जहां अत्यधिक ठंड की वजह से उसकी मौत हो गई।
? शिनाख्त का प्रयास जारी। अज्ञात शव की पहचान के लिए सोशल मीडिया और आसपास के इलाकों में सूचना प्रसारित की गई, लेकिन समाचार लिखे जाने तक पहचान नहीं हो सकी।
? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा। जीआरपी चौकी प्रभारी अबुशाद अहमद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
![]()

