Breaking News

Ballia-अंडरपास की मांग को लेकर पूर्व विधायक ने रुकवाया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण, कहा वादाखिलाफी हो रही

शुभनाथही गांव में विवाद

🌍 बलिया, बलिया। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर शुभनाथही गांव के पास अंडर पास बनवाने की मांग को लेकर पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मंगवार को निर्माण कार्य रुकवा दिया। पूर्व विधायक और समर्थक चांदपुर-बैरिया मार्ग पर शुभनाथही गांव के पास ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर अंडर पास बनवाने की मांग कर रहे थे।

🔍 इनहोंने आरोप लगाया कि ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे की कार्यदायी संस्था व एनएचआई वादा खिलाफी कर रहे हैं। पिछले साल ही एनएचआई के अधिकारियों व स्थानीय प्रशासन के साथ यह तय हुआ था कि शुभनाथही गांव के पास छोटे साइज का अंडरपास बनेगा ताकि ग्रामीण गमनागमन कर सकें।

🚧 अचानक मंगवार दोपहर बाद जेसीबी से उक्त सड़क को कार्यदायी संस्था बंद करने लगी। ग्रामीण पूर्व विधायक के पास पहुंचे। पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह समर्थकों के साथ पहुंचकर निर्माण कार्य रोकवा दिए और कहा कि जब तक यहां मौके पर अंडरपास का निर्माण नहीं होगा तब तक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण नहीं होगा। उनके साथ सैकड़ों ग्रामीण भी मौजूद रहे।

Loading

Back
Messenger